महिलाओं ने यूपी में शराब बंद करने की उठाई मांग
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया निर्भया दिवस के अवसर पर सैकड़ों महिलाएं और लड़कियां घरेलू महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव व यौन उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरीं तथा उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। लोक समिति द्वारा आयोजित जन आक्रोश साईकिल रैली में छेड़खानी,बलात्कार, महिला हिंसा व शराब के खिलाफ आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गांवों से आई महिलाओं और लड़कियों ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर से जोरदार साईकिल रैली निकाली। रैली नागेपुर के लोक समिति आश्रम से प्रारम्भ होकर, मेहदीगंज,बीरभानपुर,कचनार, राजातालाब बाजार, आराजी लाइन ब्लाक मुख्यालय से होते हुए तहसील पर पहुँची। तख्ती-बैनर लिए महिलाएं और लड़कियां महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, शराब बेचना बंद करो, चुप नही रहना है हिंसा नही सहना है, भेदभाव मिटायेंगे नया समाज बनाएंगे आदि के जोरदार नारे लगाये। स्लोगन लिखे तख्ती के साथ साईकिल चलाते हुए दर्जनों गाँव का भ्रमण किया। रैली राजातालाब तहसील पहुँचते ही तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया, लड़कियों महिलाओं के हुँकार से पूरा तहसील परिसर गूँजने लगा।मुख्य गेट पर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने दुष्कर्मियों, छेड़खानी करने वालो के खिलाफ नारे
लगाने शुरू कर दिए। सभा के अंत में लोगों ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्रीय मांगपत्र तहसील में उपजिलाधिकारी उदयभान सिंह को सौंपा। निर्भया दिवस के अवसर पर आयोजित सभा में महिलाओं ने यूपी की बेटी निर्भया को श्रद्धांजलि दी। साथ ही महिला हिंसा को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया।लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि आये दिन हर गांव शहर में लड़कियों और महिलाओं के साथ हिंसा छेड़खानी,व बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। सरकार को इन हैवानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। आशा ट्रस्ट, लोक समिति के पहल पर महिला हिंसा के खिलाफ पिछले 25 नवम्बर से आराजी लाईन और सेवापुरी ब्लाक के करीब 70 गांवो में नुक्कड़ नाटक, सभा,रैली,जुलूस,हस्ताक्षर अभियान आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।लोक समिति की सोनी ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ आये दिन छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएँ हो रही है, इसलिए हमे अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं अपने हाथ में लेनी होगी। महिला संगठन कि संयोजिका अनीता ने कहा कि महिलाओं के उपर होने वाली घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, बलात्कार,मारपीट,आदि का सबसे बड़ा जिम्मेदार शराब है। शराब को पूरे प्रदेश में बिहार की भांति बंद करने की मांग की। इस अवसर पर प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने महिला हिंसा पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।रैली में अनीता, आशा, सोनी, सीमा,मनजीता, मधुबाला, शमबानो, प्रेमा, चन्द्रकला, विद्या, मैनम, प्रेमा, राजकुमारी, विनोद,पूजा, सितारा सुमन, प्रीति, नीतू, सुषमा, नन्दलाल मास्टर, अमित, बेबी, श्यामसुन्दर, विजय, रामबचन, सुनील,मुकेश,अजय पाल, शशांक, पंचमुखी, मैनब बानो,सरोज, विनोद, शिवकुमार,आदि शामिल रहे। रैली का नेतृत्व लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर, संचालन सोनी ,अध्यक्षता अनीता पटेल और धन्यवाद ज्ञापन आशा राय ने किया।
No comments:
Post a Comment