अखिलेश यादव ने किया ऐलान,यहां भी उतारेंगे प्रत्याशी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 19, 2021

अखिलेश यादव ने किया ऐलान,यहां भी उतारेंगे प्रत्याशी

                  

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ अमेठी और रायबरेली समेत प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार का गठन करेगी।कांग्रेस के गढ़ में विजय रथ यात्रा से पहले पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस और सपा सम्मान और शिष्टाचार के नाते एक दूसरे के लिए लोकसभा की सीटें छोड़ते आए हैं लेकिन अब विधानसभा के चुनाव है जिसे सपा हमेशा से पूरी ताकत से लड़ी है और इस बार भी लड़ेगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ सीटों की बातचीत को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस बार तभी गठबंधन की घोषणा की है जब सीटों पर चर्चा हो गई। जिन क्षेत्रों में जिस दल का प्रभाव है वहां उनको उसी के हिसाब से सीटें दी जाएंगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad