बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री और जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता किरण पाल सिंह ने अपने दल से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने भाजपा को छोड़ रालोद में शामिल होने की घोषणा की है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह यादव सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे किरण पाल सिंह पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।बुधवार को पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता किरण पाल सिंह ने राजधानी दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होने की घोषणा की।राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें और उनके साथियों को राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण कराई।
Post Top Ad
Wednesday, December 22, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment