सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाता है ई-श्रमिक कार्ड: चंदन कुमार- डब्लूपीसी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 5, 2021

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाता है ई-श्रमिक कार्ड: चंदन कुमार- डब्लूपीसी

                    

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-क्षेत्र के विभिन्न लेबर अड्डे पर वर्किंग पीपुल चार्टर (डब्लूपीसी) के प्रतिनिधि मंडल ने दौरा कर कामगारों से मुलाक़ात कर इनकी समस्याओं को जाना और ई-श्रमिक कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया। साथ ही श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।रविवार को वर्किंग पीपुल चार्टर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कामगारों से मोहनसराय, कृष्णा नगर और रोहनियां आदि लेबर अड्डे पर जाकर मुलाक़ात किया और इनके समस्याओं को जाना, जहां संयोजक चंदन कुमार ने कहा कि कामगारों से अपने ई-श्रमिक कार्ड बनवाने का आह्वान किया। कहा कि निर्माण मजदूरों के अलावा प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार अपने ई-श्रमिक कार्ड बनवाएं, जिसकी मदद से रजिस्टर्ड कामगार देश में कहीं भी, कभी भी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा इसमें आयुष्मान व मुफ्त दुर्घटना बीमा की मदद भी है। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से कामगार अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल ने कहा कि गरीबों व कामगारों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाएं चलाए जा रहे है कामगार ई-श्रम कार्ड का लाभ ले। इस मौके पर कामगारों को स्मार्ट फोन द्वारा ई-श्रम कार्ड बनाने के गुर सिखाए गये। इस दौरान चंदन कुमार, योगीराज सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad