बुलंदशहर जिले में रविवार को शादी समारोह से वापस लौट रहे रालोद नेता के काफिले पर हमलावरों ने हमला बोल दिया। हमलावरों की ओर से करीब 50 से भी ज्यादा राउंड फायरिंग की गई जिससे 5 लोगों को घायल होने की सूचना है।घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसके चलते उन्हें दिल्ली हायर सेंटर के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि हमलावर स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे और मौके पर ही कार को छोड़कर भाग निकले।इस सम्बन्ध में जानकारी मिली की राष्ट्रीय लोक दल के नेता हाजी यूनुस अपने काफिले के साथ बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भाई पूरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उनका काफिला जब लौट रहा था तो हमलावरों ने काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिस कार में यूनुस बैठे थे उनकी कार के ऊपर 20 से भी ज्यादा गोलियों के निशान मिले हैं। सूचना मिलने के बाद एसएसपी संतोष कुमार सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश में जुट गई।
Post Top Ad
Monday, December 6, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment