अनशन पर बैठे पत्रकार के साथ अनहोनी हुई तो जिम्मेदारी जिला प्रशासन की-भाकपा माले - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 18, 2021

अनशन पर बैठे पत्रकार के साथ अनहोनी हुई तो जिम्मेदारी जिला प्रशासन की-भाकपा माले

                  

चन्दौली सकलडीहा अनिश्चितकालीन अनशन शुक्रवार को पांचवें दिन भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा के तत्वाधान में जारी रहा।इस दौरान अनिश्चितकालीन अनशन के सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कृष्णा राय ने कहा कि इस घनघोर सर्दी के मौसम में सड़क पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पत्रकार विजय विश्वकर्मा का स्वास्थ प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है।परन्तु चन्दौली जिला प्रशासन अपने निष्ठुरता का परिचय दे रहा है।अनशन पर बैठे पत्रकार का दैनिक चिकित्सकीय परीक्षण भी नहीं करा पा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पत्रकार विजय विश्वकर्मा के साथ किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो सीधे चन्दौली जिला प्रशासन तथा तहसील प्रशासन के अधिकारी जिम्मेदार तथा उत्तरदाई होंगे।जिला प्रशासन के प्रति लगातार आन्दोलनकारियों में आक्रामकता बढ़ता जा रहा है।यह आन्दोलन अब पीछे नहीं हटेगा आगामी दिनों में और व्यापक रूप लेगा और जीत हासिल करेगा।वही  इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव ठाकुर प्रसाद ने कहा कि तहसील प्रशासन द्वारा किया गया फर्जी मुकदमा तथा ताजपुर मे की गयी कार्यवाही की जब तक न्यायिक जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण की त्वरित जांच तथा पत्रकार के ऊपर लादा गया फर्जी मुकदमा वापस लेते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल नहीं भेजा जाता है। तो पत्रकार विजय विश्वकर्मा की अगुवाई में चल रहे।अनिश्चितकालीन अनशन पर जिले भर के नौजवान भूख हड़ताल पर बैठेंने के लिए बाध्य होंगे।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह अफसरशाहों के द्वारा जो आम नागरिको के ऊपर फर्जी मुकदमा कर उनका शोषण  किया जा रहा है यह शोषण नीति अब नही चलने दिया जायेगा।इस मौके पर शशिकांत सिंह, अमित कुमार सोनू,प्रमोद यादव, मंगल राजभर,बाबूजान अहमद, शिवा राजभर आलोक राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad