लखनऊ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में सरगर्मियां तेज हो गई। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन को लेकर स्थिति साफ कर दी है। पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि बसपा किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने औरैया में कहा कि बसपा किसी भी दूसरे दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और समाजवादी पार्टी जैसे दल ही गठबंधन करते हैं क्योंकि उनको पार्टी कमजोर लग रही है। बसपा को बैसाखी की जरूरत नहीं है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment