जिलाधिकारी ने दिया निर्देश मंडी की सड़कें खाली रखे एवं पार्किंग की हो व्यवस्था - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 8, 2021

जिलाधिकारी ने दिया निर्देश मंडी की सड़कें खाली रखे एवं पार्किंग की हो व्यवस्था

                  

चंदौली जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा नवीन मंडी समिति में बने धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंडी समिति के अधिकारी एंव किसानों से मिल कर धान की बिक्री करने में उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत हुए। किसानों द्वारा बताया गया कि धान विक्री करने में टोकन की दिक्कतें आ रही जिसके कारण हर दिन हम लोंगो को क्रय केंद्र का चक्कर लगाना पड़ता है । किसान लल्लन सिंह द्वारा बिक्री के लिए नाटी प्रजाती का धान लाया गया था जिनका 72 कुंटल तक वजन कर लिया गया था ।जिलाधिकारी द्वारा क्रय केंद्र पर बने पंजिका रजिस्टर को भी देखा गया। जिलाधिकारी ने किसानों को टोकन लेने में हो रही दिक्कतों को तुरंत दूर करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश उप जिलाधिकारी सदर , डिप्टी आर0एम0ओ0 तथा मंडी सचिव को दिया साथ ही मंडी की सड़कें बिल्कुल खाली रखने तथा पार्किंग की भी ब्यवस्था कराई जाय।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad