बारात में अखिलेश यादव का गाना न बजाने पर बवाल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 9, 2021

बारात में अखिलेश यादव का गाना न बजाने पर बवाल

                 

                        फोटो प्रतीकात्मक
गोरखपुर
जिले के बांसगांव अंतर्गत जयंतीपुर में बीती रात डीजे पर अखिलेश यादव का गाना नहीं बजाने पर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया जिसके चलते डीजे को बंद करना पड़ा।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बड़हलगंज के तीजा मोहम्मदपुर बिशुनपुरा से बारात आई थी, रात में बाराती डीजे पर नाचते द्वार पूजा के लिए जा रहे थे, इसी दौरान गांव के कुछ लोग अखिलेश यादव पर बने गीत को बजाने की जिद करने लगे, जिस पर डीजे वाले ने असमर्थता जताई। इसी दौरान उत्पाती लोगों ने ईंट पत्थर चलाना शुरु कर दिया।हालाकि चौकी इंचार्ज कौड़ीराम राज कपूर का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है और ना ही कोई सूचना है। घटना के बाद बराती डीजे बंद कर द्वार पूजा लगाने चले गए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad