रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- मनरेगा मजदूर यूनियन से जुड़े मजदूरों ने काम न मिलने के कारण खेवली गांव के मजदूर आज ब्लॉक का घेराव किए।,मजदूरों ने बताया कि उनको पिछले कई महीने से काम नही मिल रहा है।काम मांगने पर सरकारी कर्मचारी कहते है किसका खेत खुदवाया जाए जबकि मनरेगा अंतर्गत काम नही देने पर बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है।मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि मजदूर काम की तलाश में इधर उधर भटक रहे है और कर्मचारी मजदूरों को काम देने में नाकाम है ।उन्होंने कहा कि
जब मजदूरों को काम नही मिल रहा है तो इन कर्मचारियों को तनख्वाह के रूप में मिलने वाली मोटी रकम भी बंद होनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि मजदूरों को 15 दिन के अंदर काम न मिलने की स्थिति में ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इस अवसर पर सुरेशराठौर,रेनू,श्रद्धा,नेहा,मुश्तफ़ा,पूजा,प्रियंका,रीना,निशा,कमला,शीला,सरस्वती,राजकुमारी,कुमारी,सुराजी,सूबेदारसुलेखा,सीता,कमलेश,सोनी,आशा,सुभाष,जिलेदार,बच्चालाल आदि लोग शामिल हुए ।
No comments:
Post a Comment