रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया:-राजकीय महाविद्यालय जक्खिनी में प्राचार्य डॉ उमाशंकर गुप्ता के मार्गदर्शन में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी में शासन द्वारा निर्देशित कोविड 19 संक्रमण व ओमीक्रोन से सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी के अधीक्षक डॉ नवीन सिंह के नेतृत्व में पूनम मौर्य व सुनील कुमार व स्वास्थ्य टीम के द्वारा महाविद्यालय के समस्त छात्र /छात्राओं , प्राध्यापकों व कर्मचारियों समेत प्राचार्य ने स्वास्थ्य परीक्षण जांच के साथ आरटीपीसीआर जांच कराया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ स्वर्णिम घोष रही।इस मौके पर डॉ संतोष सिंह, डॉ कामना सिंह, डॉ कैरोकान्त उजाला, डॉ आभा गुप्ता , वेद प्रकाश गुप्ता, वेद प्रकाश दुबे, डॉ अवनीश चंद्र, डॉ शरद कुमार, शशिप्रभा ,संजय भारती,डॉ कैलाश राम, योगेश चंद्र पटेल समेत कार्यालय कर्म चरियों में अविनाश, पुरुषोत्तम, डॉ मनीषा आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment