गला काट कर ली सेल्फी,थाने में पहुंच किये सरेंडर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 6, 2021

गला काट कर ली सेल्फी,थाने में पहुंच किये सरेंडर

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ऑनर किलिंग का एक बड़ा खौफनाक मामला सामने आया है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां एक 19 वर्षीय लड़की ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली। उसके 17 वर्षीय भाई को यह बात इतनी बुरी लगी थी कि उसने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी बड़ी बहन का गला काट दिया।इतना ही नहीं दोनों ने गला काटने के बाद लड़की के सिर के साथ सेल्फी ली और थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि लड़की एक कॉलेज के लड़के के साथ प्यार करती थी।दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए घर से भाग गए और महीनों गायब रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। कुछ दिन पहले दोनों के ठिकाने का लड़की की मां और भाई ने लगा लिया।दोनों लड़की से मिलने और आशीर्वाद देने उसके घर पहुंचे थे।पुलिस ने बताया कि रात में लड़की के भाई और मां ने मिलकर उसका गला काट दिया है और दोनों ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी भी ली।हत्या करने के बाद मां बेटे थाने पहुंचकर पुलिस के सामने गुनाह कबूल किया और सरेंडर कर दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad