डीजे मालिक का गोली लगा शव बरामद,फैली सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 12, 2021

डीजे मालिक का गोली लगा शव बरामद,फैली सनसनी

                  

कन्नौज डीजे मालिका का गोली लगा शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस संबंध में बताया गया कि हत्या की इस वारदात का उस समय पता चला जब सवेरे के समय खेतों की तरफ गए लोगों में डीजे संचालक के शव और बाइक को सड़क पर पड़े हुए देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके पर दो जिंदा कारतूस एवं शराब की बोतल भी बरामद हुई है। खबर के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के 35 वर्षीय उदयवीर सिंह कि छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सिकंदरपुर स्थित जीटी रोड पर डीजे एवं रोडलाइट डेकोरेशन की दुकान है। शनिवार की देर रात बारात में डीजे बजाने के बाद बाइक से घर लौटते समय डीजे मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डीजे मालिक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में बुरी तरह कोहराम मच गया पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad