रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया -मोहनसराय चौकी क्षेत्र के घमहापुर गाँव में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा टीनशेड का ताला तोड़कर नौ बकरों को चुरा लेने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपरोक्त गाँव निवासी राजेन्द्र प्रसाद पटेल गत एक वर्ष पूर्व घर के सामने बकरी पालन करने के लिए टीनशेड का निर्माण कर बकरी पालन का कार्य शुरू किये थे। नित्य के भांति वह देर शाम 18 बकरा-बकरियों को टीनशेड में बन्द कर सामने घर मे सोने चले गए, इसी बीच सुनसान देख अज्ञात चोरों ने टीनशेड का ताला तोड़कर बड़े बड़े नौ बकरो पर हाथ साफ कर दिया।घटना की जानकारी राजेन्द्र प्रसाद पटेल को तब हुई जब वह सुबह सोकर उठे और ताला टूटा देख सन्न रहे गए। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नही चल सका तो पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पाते ही डायल 112 पीआरवी पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल पहुँच जाँच पड़ताल की और एक तहरीर अज्ञात के खिलाफ रोहनिया थाने में देने की बात पीड़ित को बताकर वापस चली गयी।पीड़ित के मुताबिक नौ बकरों की कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये होगी।वही इस सम्बंध में चौकी प्रभारी मोहनसराय कुमार गौरव सिंह का कहना रहा कि मामले की जाँच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment