दुस्साहस:महिला सिपाही से छेड़छाड़,एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 7, 2021

दुस्साहस:महिला सिपाही से छेड़छाड़,एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा

आगरा जिले के एक थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ थाने के अंदर घुसकर की गई छेड़छाड़ के बाद एसएसपी के निर्देश पर तत्काल संबंधित थाना को मुकदमा दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश मिला है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि पुलिस के द्वारा आरोपी युवक के ऊपर कोई कार्रवाई न किए जाने से सोहदे के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उसने महिला सिपाही का फोन हैक करते हुए कई तस्वीरें उसकी ससुराल भेंज कर रिश्ता तुड़वाने का प्रयास किया। महिला सिपाही की पीड़ा सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि तकरीबन डेढ़ वर्ष पूर्व जब महिला सिपाही की तैनाती आगरा के थाने में हुई तो महिला सिपाही के ऊपर बुरी नजर रखने वाला उन्नाव निवासी युवक महिला सिपाही के थाना परिसर स्थित सरकारी आवास पर पहुंचा और उससे छेड़छाड़ करते हुए बलात्कार का प्रयास किया।29 अक्टूबर को छेड़छाड़ की घटना के दौरान जैसे तैसे महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी से अपना पीछा छुड़ाते हुए थाना पुलिस को जानकारी दी।लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए आरोपी के परिजनों को बुलाकर हिदायत देते हुए छोड़ दिया। 3 दिन पहले युवक ने महिला सिपाही के कुछ फोटो वायरल कर दिए, इसके अलावा आरोपी की ओर से कुछ युवक महिला सिपाही को फोन करके धमकियां देने लगे।सोमवार को एसएसपी सुधीर के पास पहुंचकर महिला सिपाही ने जब आप बीती सुनाई तो उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad