लखनऊ समाजवादी राजनीति से जुड़े गोपाल अग्रवाल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जुड़े अमरोहा के जिला पंचायत सदस्य डॉ सोरन सिंह समेत दर्जनभर नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। सभी को उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा भाजपा की स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि सपा के संस्थापक सदस्य रह चुके गोपाल अग्रवाल समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उपेक्षा से नाराज गोपाल ने कुछ माह पूर्व सपा को अलविदा कह दिया था। इनके साथ ही बुलंदशहर के अनूपशहर चेयरमैन बृजेश शर्मा, एमएलसी प्रत्याशी अर्चना शर्मा, गाजियाबाद के खिलाड़ी विपनेश चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के पुत्र अमरीश त्यागी ने भाजपा का दामन थाम लिया।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment