पश्चिम बंगाल कोलकाता नगर निगम चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना में अवैध हथियार बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। यहां से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से दक्षिण 24 परगना के भांगढ़ का रहने वाला यह शख्स बंदूक बनाने का कारीगर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैनिंग जीवन ताल थाना अंतर्गत शरद नाम के एक व्यक्ति के घर में गैरकानूनी तरीके से हथियार बनाने के कारखाने को चलाया जा रहा था, सूचना मिलने के बारुईपुर जिला पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया जहां से तारक कर्मकार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जबकि कारखाने का मालिक सहित अन्य लोग पुलिस की भनक मिलते ही फरार हो गए। पुलिस इसकी जांच कर रही है और पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके अन्य साथी और कौन-कौन से लोग हैं।
Post Top Ad
Sunday, December 12, 2021
भारी मात्रा अवैध असलहों की बरामदगी,नगर निगम चुनाव से पहले मिली कामयाबी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment