इलिया/चन्दौली देश की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती प्रतिवर्ष 3 जनवरी को मनायी जाती है।इसी क्रम में क्षेत्र के सलयां ग्राम सभा में डॉक्टर अंबेडकर पुस्तकालय समिति द्वारा राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती बहुत ही हर्ष के साथ मनायी। जिसमें सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का सुचारू रूप से शुरुआत किया गया। सभी गणमान्य नागरिकों और अतिथियों ने बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया एवं पुष्प अर्पित करने के उपरांत माता सावित्रीबाई फुले को नमन किया।मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बसंत चौहान और मुख्य वक्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रतीश कुमार उपस्थित थे,जिन्होंने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला और साथ ही साथ समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार कौशल,संरक्षक कन्हैयालाल, गंगा प्रसाद, जमुना एवं मुन्नीलाल अन्य कार्यकारिणी के सदस्य विवेक कौशल, वीरेंद्र प्रताप, जितेंद्र कौशल, नंदलाल, बबुआ, अश्वनी कुमार, श्यामलाल, महेंद्र मुंशी और गांव की माताएं और बहनों के साथ गांव के बच्चे मौजूद रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment