पूर्व सपा विधायक ने थामा भाजपा का दामन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 17, 2022

पूर्व सपा विधायक ने थामा भाजपा का दामन

                   

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा समाजवादी पार्टी छोड़कर रविवार को भाजपा में शामिल हो गये।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। ओम प्रकाश को सपा से कोई अनुकूल संकेत नहीं मिल रहा था जिसके चलते उन्होंने समय रहते पाला बदलकर अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश की है। बता दें कि शिकोहाबाद भाजपा से मुकेश वर्मा पहले ही टिकट नहीं मिलने की आशंका से समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा जिले के एक और कद्दावर नेता एवं सिरसागंज विधायक हरिओम यादव भी समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad