सपा विधायक ने दिया इस्तीफा,इस बात से थे नाराज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 19, 2022

सपा विधायक ने दिया इस्तीफा,इस बात से थे नाराज

                   

लखनऊ उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव अब कुछ दिन ही रह गए है जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने तरीके से पूरा जोर लगा रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक शरदवीर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें टिकट नहीं दिया गया था इसी बात से नाराज शरदवीर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस बार जलालाबाद से समाजवादी पार्टी ने शरदवीर सिंह के स्थान पर नीरज मौर्य को विधानसभा चुनाव 2022 का टिकट दिया है। नीरज मौर्य को स्वामी प्रसाद मौर्य का करीबी माना जाता है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad