कड़ाके की ठंड के दौरान ग्राम प्रधान ने गरीबों को वितरित किया कंबल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 19, 2022

कड़ाके की ठंड के दौरान ग्राम प्रधान ने गरीबों को वितरित किया कंबल

                    

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-हाड़ कपाने वाली कड़ाके की ठंड को देखते हुए बुधवार को सुबह 9 बजे मोहनसराय ग्राम प्रधान मनोज कुमार वर्मा ने अपने आवास पर गांव के गरीब असहाय, विकलांग ,विधवा,बृद्ध महिलाओं व पुरुषों को सैकड़ों कंबल वितरण किया। कम्बल पाकर गरीबों का चेहरा खिल गया।कंबल वितरण के दौरान ग्राम प्रधान मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि गरीब असहयों की सेवा करना ही भगवान की पूजा करने के बराबर है। हम गरीबों की सेवा के लिए दिन रात हमेशा तत्पर रहते हैं।इस अवसर पर रामधनी यादव,अमलेश मिश्रा,मुन्नालाल यादव, राजकमल गुप्ता,शहजादे,विनोद गुप्ता,संजय पटेल,कल्लू खान,विनोद पटेल,गौरीशंकर राम,बन्नी,लालजी पटेल,पिंटू इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad