गुरु रविदास जी के जन्मदिन के 1 दिन पूर्व भी चला स्वच्छता अभियान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 15, 2022

गुरु रविदास जी के जन्मदिन के 1 दिन पूर्व भी चला स्वच्छता अभियान

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी-95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा नगर निगम के संयुक्त तत्वधान में तुलसी घाट,चेतसिह घाट से लेकर हरिचंद घाट तक स्वच्छता अभियान तथा मतदान जन जागरूकता अभियान चलाया गया।यह कार्यक्रम 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  हरिराम मिश्रा सहायक कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने की।अनिल कुमार सिंह ने सभी को जल संरक्षण स्वच्छता अभियान मां गंगे को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई, साथ साथ स्वस्थ मानसिकता से मतदान करने की भी शपथ दिलाई।इस कार्यक्रम में नगर निगम के स्वच्छता कर्मी भी  बढ़ चढ़ कर भाग लिए ।इस कार्यक्रम में 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारी  व उप निरीक्षक शिव शंकर सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय  के साथ प्रवीण सिंह तथा सृजन समाज विकास न्यास के कर्मचारी साथ साथ में  व हरिश्चंद्र घाट और भदैनी घाट के सफाई कर्मी भी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad