ए.एम.पी.एस. में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन
चकिया चन्दौली ए.एम.पी.एस. स्कूल, मंगरौर ,चकिया में पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गुरुदेव चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर औरंगज़ेब खान तथा प्रधानाचार्य संजय जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।इसके पश्चात मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर औरंगज़ेब खान एवं प्रधानाचार्य संजय जायसवाल द्वारा मुख्य अतिथि, अध्यक्ष सहित सभी विशिष्ट अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं का माल्यार्पण, अंगवस्त्र, बैज एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुश्री मोनिका जायसवाल द्वारा किया गया।इसके उपरांत छात्रों को सम्मानित करने का क्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें प्ले ग्रुप से कक्षा आठ तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
गया।
इसके साथ ही खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गुरुदेव चौहान ने कहा कि शिक्षित बच्चे ही शिक्षित समाज का निर्माण करते हैं और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है।
मैनेजिंग डायरेक्टर औरंगज़ेब खान ने अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षा वह ज्योति है जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर व्यक्ति को आत्मनिर्भर, संस्कारित एवं राष्ट्रहित में समर्पित बनाती है। हमारा संकल्प है कि हम ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करें जो ज्ञान, चरित्र और कर्म—तीनों में श्रेष्ठ हों।
प्रधानाचार्य संजय जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा विद्यालय केवल शिक्षा देने का केंद्र नहीं, बल्कि यह वह पावन स्थल है जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी के व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। हमारा उद्देश्य है कि हर छात्र ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन से भी परिपूर्ण बने।अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह,अध्यक्ष गुरुदेव चौहान के साथ-साथ रिंकू विश्वकर्मा, उस्मान गनी, रवि गुप्ता, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश साहनी, शकील अहमद, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आलम सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ अर्चना रस्तोगी, पूजा जायसवाल, राजनंदिनी, ममता देवी, रागिनी उपाध्याय, शिवम केसरी, पारुल यादव, मोनिका जायसवाल, शाहिद सर, प्रिया शर्मा, शुभम कुमारी, विंध्याचल देवी, कुमारी , रानी, शहजाद, पवन, विजय, विनय एवं तबरेज खान ,श्री मति माविया खातून का विशेष योगदान रहा।इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बन गया।


No comments:
Post a Comment