बिहार समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने एक प्राइवेट बैंक से करीब 10 लाख लूट लिए। बताया जा रहा है कि 5 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने कोनैला रोड के काली चौक के एस एच 88 के पास एक निजी बैंक में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने बैंक शाखा प्रबंधक समेत अन्य कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और बैंक में रखे करीब ₹10 लूट लिए। घटना की सूचना पर जिले के दलसिंहसराय के पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार पांडे ने सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की और दलसिंहसराय समेत जिले की सीमाओं को सील कर अपराधियों की गिरफ्तारी और लूट की रकम की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को रवाना किया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment