पति ने पत्नी की काटी गर्दन,फिर जानें क्या हुआ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 24, 2022

पति ने पत्नी की काटी गर्दन,फिर जानें क्या हुआ

नई दिल्ली दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की नृसंश से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने बच्चों को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की गर्दन कटी हुई है। मृतक की पहचान पूजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मूल रूप से कानपुर की रहने वाली पूजा अपने पति अशोक कुमार और दो बच्चों के साथ दल्लूपुरा में किराए के मकान में रहती थी। अशोक कुमार इलाके में लेबर का काम करता था, बुधवार को किसी बात को लेकर अशोक और पूजा में कहासुनी हुई इसी को लेकर अशोक ने पूजा की गला रेत कर हत्या कर दी और दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad