लखनऊ 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों पर शनिवार को शाम 6:00 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहा है। दूसरे चरण का यह इलाका समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। निर्वाचन नियमों के तहत दूसरे चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार आज 6:00 बजे रोक दिया जाएगा। दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा, सहारनपुर, बिजनौर और रूहेलखंड के रामपुर, संभल, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिले हैं।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment