मुलायम सिंह यादव के एक और भाई चुनाव प्रचार में जुटे - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 12, 2022

मुलायम सिंह यादव के एक और भाई चुनाव प्रचार में जुटे

                   

लखनऊ सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभयराम सिंह यादव भी अब चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े हैं।बताया गया कि राजनीति से कोसों दूर घर रहकर खेती-किसानी करने वाले अभयराम सिंह यादव विधानसभा चुनाव में अपने भाई शिवपाल सिंह यादव और भतीजे अखिलेश यादव को जीत दिलाने के लिए जोरशोर से जुट गये हैं।शिवपाल सिंह यादव इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा गठबंधन और अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा से सपा उम्मीदवार हैं।दोनों विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय सीट के अन्तर्गत आते हैं।इस नाते दोनों विधानसभा सीटों का बहुत अधिक महत्व है।अभयराम सिंह यादव बदायूं लोकसभा सीट से सांसद रह चुके धर्मेंद्र यादव के पिता हैं।उन्होंने शिवपाल और अखिलेश के लिए उनके विधानसभाओं में जाकर वोट मांगे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad