भाजपा को झटका-दो विधायकों ने छोड़ा साथ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 8, 2022

भाजपा को झटका-दो विधायकों ने छोड़ा साथ

                   

नई दिल्ली पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के 2 विधायकों ने भगवा चोला उतारते हुए विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही दोनों विधायकों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। भाजपा के 2 विधायकों सुदीप रॉय बर्मन एवं आशीष कुमार साहा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी को भी छोड़ देने का ऐलान किया है। बताया गया कि इस्तीफा देने के बाद अब दोनों नेता राजधानी दिल्ली में आ रहे हैं जहां दोनों नेताओं को कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है।आशीष कुमार साह ने भाजपा से पहले ही इस्तीफा दे दिया था लेकिन सोमवार को उन्होंने विधायकी भी छोड़ दी। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह ही सुदीप राय बर्मन ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा था कि राज्य के भीतर लोकतंत्र नहीं रह गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad