सपा का घोषणा पर आज होगा जारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 8, 2022

सपा का घोषणा पर आज होगा जारी

                  

लखनऊ उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की ओर से अपने अपने घोषणापत्र जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी भी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपना घोषणा पत्र जारी किए जाने के बाद अब समाजवादी पार्टी अपने घोषणापत्र को जारी करेगी।बताया गया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पार्टी के नेताओं के साथ राजधानी लखनऊ में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे।  राज्य में सबसे पहले राष्ट्रीय लोक दल की ओर से अपना मेनिफेस्टो जारी किया गया था, उसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी का प्रतिज्ञा पत्र जारी किया था, मंगलवार की सवेरे ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोक संकल्प पत्र जारी किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad