पूर्व मंत्री का कटा टिकट,भाजपा ने इस प्रत्याशी पर लगाया दांव - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 13, 2022

पूर्व मंत्री का कटा टिकट,भाजपा ने इस प्रत्याशी पर लगाया दांव

                  

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी ने मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के घोषित प्रत्याशी पूर्व मंत्री और तीन बार क्षेत्र से विधायक रहे श्री राम सोनकर का टिकट काटकर अब क्षेत्र से एक महिला प्रत्याशी पूनम सरोज को टिकट दिया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में पूनम सरोज का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि श्री सोनकर के नाम की घोषणा के बाद क्षेत्र में कई जगह विरोध की खबर आने पर पार्टी के नेतृत्व ने उनकी जगह पूनम सरोज को प्रत्याशी बनाया है। श्रीराम सोनकर मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से पहली बार 1991 में विधायक बने, इसके बाद 1996 के चुनाव में क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए थे। लेकिन इसके बाद 2002 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। 15 साल के अंतराल के बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से उन्होंने क्षेत्र में भाजपा का परचम फहराया था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad