पिता-पुत्री को मारी गोली,असलहा सहित हुआ गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 22, 2022

पिता-पुत्री को मारी गोली,असलहा सहित हुआ गिरफ्तार

जौनपुर जिले के सिंगरामऊ क्षेत्र में एक युवक ने सगी चाची और उसके पिता को गोली मार दी,जिससे अस्पताल में दोनों की मौत हो गयी।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर मल्लूपुर गांव में नितीश यादव अपने घर पर था। इसी बीच प्रमिला यादव अपने पिता कृपाशंकर यादव के साथ मल्लूपुर आई और भतीजे नितेश से किसी बात पर वाद विवाद हो गया।आरोप है कि इसी दौरान नितेश ने पिस्टल से प्रमिला और कृपाशंकर को गोली मार दी। सूचना पर पुलिस घायलों को बदलापुर सीएससी लाई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad