लखनऊ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जौनपुर विधानसभा सीट पर घोषित किए गए अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। अब इस सीट पर नदीम जावेद को कांग्रेस की ओर से अपना प्रत्याशी बनाया गया है।बताया जा रहा है कि मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश के जौनपुर विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी बदलने की घोषणा की गई है। पार्टी की ओर से पहले जारी की गई सूची के मुताबिक फैसल तरवेज हसन को जौनपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने टिकट दिया गया था। अब मंगलवार को इस सीट के प्रत्याशी में बदलाव करते हुए नदीम जावेद को जौनपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी प्रत्याशी बदले जाने की घोषणा ट्विटर के माध्यम से की गई है।इसके अलावा ट्विटर के साथ उम्मीदवार को बदले जाने का पत्र भी लगाया गया है। बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से प्रदेश के तकरीबन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे गए हैं।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment