कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों संग की बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 13, 2022

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों संग की बैठक

                  

चन्दौली चकिया क्षेत्र के डेहरी कला और डेहरी खुर्द में रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों संग बैठक कर पार्टी के नीतियों को बताया और उनकी समस्याओं को सुना।बता दें कि प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को साधने में जुटी है।चकिया सुरक्षित विधानसभा 383 में लगभग सभी  प्रमुख पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार चुनावी रण में उतार चुकी हैं।सभी उम्मीदवार मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं।गांवों में बैठकों का आयोजन हो रहा है और लोगों से सात मार्च को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।कांग्रेसजनों के साथ पार्टी उम्मीदवार राम सुमेर राम,चकिया नगर के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी विनोद सिंह गणित,कमलेश पाण्डेय सहित कई पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad