गायत्री महामंत्र हमारी चेतना को जागृत कर सकारात्मक विचार पैदा करता है- पंडित विद्याधर मिश्र
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया - मोहनसराय चौराहा गंगापुर रोड पर गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शाखा मोहनसराय गायत्री परिवार के नेतृत्व में हो रहे तीन दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को मां गायत्री तथा परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा व वंदनीया माता भगवती देवी का विधिवत पूजन आरती करने के उपरांत सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ तथा विभिन्न संस्कार किया गया। इसके बाद सायंकाल 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथावाचक पंडित विद्याधर मिश्र तथा युग गायक नरेंद्र मिश्रा आचार्य जी द्वारा संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा सुनाया गया।कथा के दौरान विद्याधर मिश्र ने बताया कि हमारे भारतीय अध्यात्म एवं दर्शन के चार सशक्त स्तम्भ गौ,गीता,गंगा और गायत्री है। गायत्री महामंत्र हमारी चेतना को जागृत कर सकारात्मक विचार पैदा करता है और सकारात्मक विचार ही प्रगति का सर्वोच्च मार्ग है। कार्यक्रम के दौरान आए हुए श्रद्धालुओं ने भगवती भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में गायत्री शक्तिपीठ नगवा के मुख्य ट्रस्टी डॉ रोहित गुप्ता,जोन प्रभारी प्रसेन सिंह,उप जोन प्रभारी सुरेश चंद्र यादव एवं वीरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के विशिष्ट जनों को सम्मानित भी किया गया।इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के लोगों के साथ साथ हजारों की संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
No comments:
Post a Comment