साधु ने दूसरे साधु को उतारा मौत के घाट,हुआ अरेस्ट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 12, 2022

साधु ने दूसरे साधु को उतारा मौत के घाट,हुआ अरेस्ट

सहारनपुर यहां एक साधु ने दूसरे साधु को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया और सबूत मिटाने के लिए मृत साधु को छप्पर में आग लगाकर जला दिया। आरोपी थाने पहुंचकर खुद ही साधु की हत्या हो जाने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने उसे शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। जिसके चलते हत्या की इस वारदात का हाथों हाथ खुलासा भी हो गया। बताया जा रहा है कि जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर बादशाही बाग के पास शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में 5 साल से झोपड़ी डालकर रह रहा था।शुक्रवार की देर रात करीब 2:00 बजे साधु प्रवेश गिरी बादशाही बाग पुलिस चौकी पहुंचा और साधु की हत्या हो जाने की बात बताई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस मामले पर शक के आधार पर पुलिस ने साधु को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो साधु ने हत्या की इस वारदात का खुद ही खुलासा करते हुए बताया कि उसने मृतक साधु के साथ बैठकर शराब पी थी शराब पार्टी में नशा चढ़ने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद प्रवेश गिरी ने पहले साधु को डंडों से जमकर पीटा और बाद में कुल्हाड़ी के वार से उसका गला काट दिया। सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने शव को झोपड़ी में रखकर आग लगा दी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad