थानेदार की मौत,ट्रक ने मारी कार में टक्कर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 6, 2022

थानेदार की मौत,ट्रक ने मारी कार में टक्कर

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बने नए थाने सैरपुर के थानेदार डॉक्टर संजय कुमार सोमवार को होने वाले थाने के उद्घाटन की तैयारी में लगे हुए थे। शनिवार की देर रात वह कार में सवार होकर मड़ियांव से  भिटौली क्रॉसिंग की तरफ जा रहे थे क्रॉसिंग पर पहुंचते ही अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में थानेदार की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर की मौत की सूचना पाकर पुलिस कमिश्नर ध्रुव कांत ठाकुर समेत पुलिस के आला अधिकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक डॉ संजय कुमार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जनपद के रहने वाले थे। डॉक्टर संजय कुमार राजधानी लखनऊ में आशियाना के एल्डिको में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे।उनके परिजनों को पुलिस द्वारा इस हादसे की सूचना दे दी गई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad