भाजपा को मिली प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग का परिणाम -महेश चंद श्रीवास्तव
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया व नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान किया।रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में काशी क्षेत्र वाराणसी जिला एवं महानगर के भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में नव निर्वाचित विधायक डाॅ अवधेश सिंह(पिंडरा), नीलरतन पटेल "नीलू( सेवापुरी) एवं टी. राम(अजगरा) का माल्यार्पण, एवं अंगवस्त्रम ओढाकर स्वागत किया गया तथा मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को भी मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आभार प्रकट किया।इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग का परिणाम है। कहा कि भाजपा की जीत में बूथ, सेक्टर, मंडल, महानगर, जिला, क्षेत्र एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कहा कि दिन रात परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला है। वाराणसी की सभी आठों सीटो पर भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है।श्रीवास्तव ने कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि हमें प्रधानमंत्री मोदी जी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला है जो देशवासियों को कठिन परिस्थितियों से सहजता के साथ बाहर निकालने में सक्षम है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद् सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी जी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री योगी जी की अगुवाई में, प्रदेश की 24 करोड़ जनता का विश्वास अर्जित किया और 37 वर्ष बाद इतिहास दोहराने का कार्य किया। कहा कि इस चुनाव में मातृ शक्ति ने बढ चढ कर अपना योगदान दिया और भाजपा की विजय सुनिश्चित की।पिंडरा विधानसभा में जीत हासिल करने वाले डाॅ अवधेश सिंह ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को बिना किसी भेद भाव के सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया। कोरोना काल में जब विपक्षी दल घर पर छुप कर बैठे थे तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद की जिसका परिणाम यह रहा कि जनता ने भाजपा पर विश्वास जताकर उत्तर प्रदेश की सत्ता की बागडोर सौपा।सेवापुरी विघानसभा से विजयी हुए नील रतन पटेल "नीलू ने कहा कि जात-पात एवं परिवादवाद की राजनीति करने वाली पार्टियों को नकार कर राष्ट्रहित एवं जनहित में कार्य करने वाली सरकार को प्रदेश की जनता ने पुनः सेवा करने का मौका दिया है। कहा कि प्रदेश में मिली इस जीत के पीछे हमारे परिश्रमी कार्यकर्ता है।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने स्वागत जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने व धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, राकेश शर्मा, राकेश त्रिवेदी,राजेश राजभर,नम्रता चौरसिया, कन्हैया लाल गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, उदय प्रताप सिंह, श्रीप्रकाश शुक्ला, जयप्रकाश जी, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, जगदीश त्रिपाठी, अशोक यादव, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, नीरज जायसवाल, मधुप सिंह, किशोर सेठ, श्रीनिकेतन मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा सहित सैकडो की भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment