व्यक्ति से ही परिवार व समाज बना है यदि व्यक्ति बदला तो समझो युग बदल रहा है- पंडित विद्याधर मिश्रा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 13, 2022

व्यक्ति से ही परिवार व समाज बना है यदि व्यक्ति बदला तो समझो युग बदल रहा है- पंडित विद्याधर मिश्रा

                  

तीन दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ सकुशल संपन्न

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-मोहनसराय गंगापुर रोड स्थित चौराहे पर हो रहे तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा सकुशल संपन्न हुआ। जिसके दौरान रविवार को अंतिम दिन प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ तथा गायत्री परिवार द्वारा 70 लोगों को दीक्षा संस्कार तथा 5 महिलाओं का पुंसवन संस्कार तथा नामकरण संस्कार सहित अन्य कई संस्कार कराया गया। इसके बाद शाम को 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा व विराट दीप यज्ञ एवं गायत्री परिवार के आए हुए कर्मकांड़ीयों की विदाई किया गया। प्रज्ञा पुराण कथा के दौरान पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेशवाहक विद्याधर मिश्र ने बताया कि युग निर्माण हेतु व्यक्ति के निर्माण ही आधार है। व्यक्ति से ही परिवार व समाज बना है यदि व्यक्ति बदला तो  समझो कि युग बदल रहा है।इस अवसर पर मनोज कुमार शर्मा एनडीआरएफ कमांडेंट, संतोष कुमार सिंह, एफ ओ काशी विद्यापीठ, श्यामधर पांडे असीम सिंह, आशुतोष पांडेय,ओमेश्वर सेपट, बृजेश पटेल, बृजेश चौहान, उषा किरण सिंह, पूर्णिमा भारद्वाज, प्रदीप कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह, सत्यनारायण यादव, रमाकांत पाठक इत्यादि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad