आग लगने से 6 लोगों की मौत,13 घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 14, 2022

आग लगने से 6 लोगों की मौत,13 घायल

 

आंध्र प्रदेश की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत तथा 13 लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। घटना बीती रात की है। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना राज्य के एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम में हुई बताई गयी है।एलुरू के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि यहां एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। नाइट्रिक एसिड मोनोमिथाइल के रिसाव से आग लग है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा रेफर किया गया है, इसमें कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 150 लोग काम कर रहे थे, आग लगने के बाद ब्लास्ट हुआ इसके बाद वहां कोहराम मच गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने मुआवजे का ऐलान किया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad