योगाचार्य शुभम ने 1001 बार सूर्य नमस्कार करने का लिया संकल्प जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 30, 2022

योगाचार्य शुभम ने 1001 बार सूर्य नमस्कार करने का लिया संकल्प जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

 

चन्दौली पीडीडीयू नगर। जनपद के ग्राम सभा कठौड़ी निवासी योग गुरु शुभम (जिला युवा प्रभारी पतंजलि योग पीठ चन्दौली) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजीव सिंह को 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 1001 सूर्य नमस्कार करने का संकल्प पत्र सौंपा।जिलाधिकारी से भेंट के दौरान युवा योग गुरु शुभम ने बताया कि प्रतिदिन काशी योग सेवा संस्थान, अलीनगर में निःशुल्क योग कक्षा संचालित करते हैं और भारत योग रत्न से सम्मानित भी किये जा चुके है।जिलाधिकारी श्री सिंह ने काफ़ी प्रसन्न होकर पत्रक को स्वीकार किया। आगे कहा कि जिला मुख्यालय पर होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम आने का आमंत्रण दिया।उन्होंने कहा कि यह जनपद में ऐतिहासिक सूर्य नमस्कार होगा व योग के प्रति जागरूक करने की अच्छी पहल होगी। उन्होंने युवा योग साधक शुभम की हौसलाअफजाई की। इस दौरान देव भट्टाचार्य, चंद्रेश्वर जायसवाल योग शिक्षक कैलाश  विश्वकर्मा उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad