निर्विरोध चुने गये राज्यसभा सदस्य,सीएम से की मुलाकात - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 24, 2022

निर्विरोध चुने गये राज्यसभा सदस्य,सीएम से की मुलाकात

बिहार पटना जदयू के नेता अनिल हेगडे को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुन लिया गया।आयोग के निर्वाचन अधिकारी और विधानसभा के सचिव शैलेंद्र सिंह ने नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद हेगडे को प्रमाण पत्र सौंप दिया। हेगडे का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक है। बताया गया कि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 मई की समय सीमा समाप्त होते ही उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। अनिल हेगड़े पिछले तीन दशक से नीतीश कुमार के करीबी हैं और समाजवादी आंदोलनों में लगातार भाग लेते रहे हैं। हेगडे ने  प्रमाण पत्र लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad