दारोगा की मौत सिपाही घायल, गश्त के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 21, 2022

दारोगा की मौत सिपाही घायल, गश्त के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

शाहजहांपुर यूपी शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन से देर रात गश्त पर निकले दरोगा और सिपाही को टक्कर लग गई जिससे दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जलालाबाद कस्बे के चौकी इंचार्ज पवन सिंह अपने हमराही मनोज सैनी के साथ बाइक पर रात्रि गश्त पर निकले थे, इसी बीच नगरिया मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने सब इंस्पेक्टर की बाइक को टक्कर मार दी जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि सिपाही मनोज सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दरोगा और सिपाही को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सब इंस्पेक्टर की मौत की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने घायल सिपाही का हाल जाना। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad