साकेत नगर में चला बृहद स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता रैली और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 12, 2026

साकेत नगर में चला बृहद स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता रैली और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। सृजन सामाजिक विकास न्यास, सीआरपीएफ एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में साकेत नगर कॉलोनी में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जन जागरूकता रैली निकाली गई और साकेत नगर पार्क नंबर 1 में बृहद पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सभी कॉलोनी वासियों को एक-एक पौधा लगाने की जिम्मेदारी दी और खुद एक पेड़ मां के नाम लगाकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी पूरे काशी वासियों एवं देश वासियों की है। इसके बिना स्वस्थ जीवन संभव नहीं है। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। अध्यक्षता कर रहे 95 बटालियन के कमांडेंट एस बाला पुरकार ने इस मुहिम में जन-जन को जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राजीव पटेल, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, समाजसेवी सुधीर सिंह, अशोक पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। श्रीकांत पांडेय अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। विधायक ने सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह के कार्यों की सराहना की।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad