पति-पत्नी के झगड़े में दोनों की मौत,कार्रवाई में जुटी पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 22, 2022

पति-पत्नी के झगड़े में दोनों की मौत,कार्रवाई में जुटी पुलिस

सोनभद्र कोन थाना क्षेत्र के करईल गांव अंतर्गत टोला महुरांव गांव में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर बोतल से वार करने के बाद अपने पेट में बोतल का टुकड़ा घोप लिया, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने  ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए कोन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को चोपन के लिए रेफर कर दिया गया जहां दोनों की मौत हो गई।इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सरदार उर्फ शारदा चेरो ओडिशा में काम करता था, जो कुछ दिन पहले अपने घर आया था और शनिवार को वापस जा रहा था। इसी बीच  पत्नी फुलवा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वह अपने पत्नी पर बोतल से वार करते हुए अपने पेट में भी बोतल को घोप लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही में जुटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad