ब्लाक पर योग जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 28, 2022

ब्लाक पर योग जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन


रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-आराजी लाइन ब्लॉक स्थित सभागार में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल की देखरेख में सुबह 7 बजे योग  शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पतंजलि योगपीठ से संबंधित योग प्रशिक्षक आशीष पाल ने सभी ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारियों को योग कराया। योग जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर के बाद सभी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत सचिवों के माध्यम से योग की जागरूकता एवं प्रशिक्षण का आयोजन करने के लिये कार्य योजना एवं तिथि निर्धारित किया गया। खंड विकास अधिकारी विजय जायसवाल ने बताया कि शनिवार से सभी सचिव अपने रोस्टर वार गांव में योग प्रशिक्षण का कार्य प्रारंभ करेंगे।जिसमें सभी ग्रामीण जनता एवं ग्रामीण स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित होंगे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad