मासूम भाई बहन की खदान में डूबने से मौत,मां भी गम्भीर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 18, 2022

मासूम भाई बहन की खदान में डूबने से मौत,मां भी गम्भीर

                   

                           सांकेतिक फोटो
मध्यप्रदेश
भोपाल में एक दर्दनाक घटना हुई है जहां मासूम भाई बहन की खदान के पानी में डूबने से मौत हो गई। वही मां की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि 5 साल कि एक मासूम खेलते समय खदान के गड्ढे में भरे पानी में गिर गई उसे बचाने के लिए उसका 7 साल का बड़ा भाई भी कूद गया, बच्चों को डूबता देख मां ने भी छलांग लगा दी ऐसे में तीनों पानी में डूब गए। यह देख पड़ोस की महिलाएं भी पानी में कूद गई।महिलाओं ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला इसके बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां तीनों को जेपी अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने निशिका और अतुल को मृत घोषित कर दिया वहीं मां क्षमा को करीब 3 घंटे के बाद होश आया। खबर में बताया गया है कि अयोध्या नगर में रहने वाले शंकरलाल प्राइवेट नौकरी करते हैं उन्होंने बताया कि 5 साल की बेटी निशिका तथा 7 साल के बड़े भाई अतुल के साथ गुरुवार दोपहर शंकर खदान के पास खेल रही थी तभी निशिका फिसलकर पानी में गिर गई।उसे डूबता देख अतुल भी पानी में कूद गया। दोनों पानी में डूबने लगे उसके बाद पत्नी क्षमा ने पानी में छलांग लगा दी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad