तीन की मौत पांच घायल,दुकान में घुसी अनियंत्रित कार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 7, 2022

तीन की मौत पांच घायल,दुकान में घुसी अनियंत्रित कार

बिहार बेतिया जिले के बहुअरवा फर्म के समीप वेदांता पब्लिक स्कूल के सामने दलित बस्ती में एक अनियंत्रित कार दुकान में घुस गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार सवार को बंधक बना लिया और सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। बताया जा रहा कि हादसे में एक वृद्ध महिला समेत दो बच्चे शामिल हैं।घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मंडली अस्पताल पहुंचाई। पुलिस कार ड्राइवर को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराते हुए अपने कस्टडी में ले कर चली गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad