चालाकी ना आई काम,बरामद हुआ एयरपोर्ट पर सोना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 22, 2022

चालाकी ना आई काम,बरामद हुआ एयरपोर्ट पर सोना

वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने  शारजाह से आये एक यात्री के बैग से 18 लाख रुपए का सोना बरामद किया है। यात्री ने तीन ट्राली बैग में बारीकी से 349.5 ग्राम  सोना छुपा रखा था। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रात 9:00 बजे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचा. इसी दौरान कस्टम चेकिंग शुरू हुई।एक यात्री तीन ट्रॉली बैग लेकर एक्स-रे मशीन के पास से गुजरा तो कस्टम विभाग को शक हुआ। दोबारा यात्री की जांच हुई और उसे अलग किया गया.यात्री ने चालाकी से सोना को छुपाया था. यात्री बरेली के लाडपुर उस्मानपुर का बताया जा रहा है। ट्रॉली बैग में वह सोने का राड़ बनाकर ऊपर से स्टील पॉलिश कराया था ताकि चेकिंग में पकड़ा न जा सके।हालांकि चालाकी के बाद भी कस्टम विभाग के एक्सरे जांच में वह पकड़ा गया। कस्टम टीम यात्री के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad