चन्दौली चकिया कोतवाली अंतर्गत श्री बन देवी जी के मंदिर परिसर भीषमपुर में चतुर्मास यज्ञ श्री राम कथा आध्यात्म कथा सत्संग का विशेष आयोजन 10 जुलाई 2022 दिन रविवार से प्रारंभ हो रहा है। महावीर सेवा समिति आयोजक मंडल के प्रमोद कुमार चौबे एवं सरजू प्रजापति ने बताया कि 10 जुलाई दिन रविवार कल से सायंकाल 7:30 बजे से 8:30 बजे तक प्रतिदिन एक घंटा रामकथा का आयोजन किया जायेगा जो 4 महीने तक चलता रहेगा। कार्यक्रम का समापन 5 नवंबर 2022 दिन शनिवार तक होगा आगामी 6 नवंबर दिन रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कथा के वक्ता ओम प्रकाश पांडे जी महाराज होंगे।

No comments:
Post a Comment