पूर्व मंत्री से मिला विश्वकर्मा समाज का प्रतिनिधिमंडल,"बेहद जी"की पुस्तक की गई भेंट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 21, 2022

पूर्व मंत्री से मिला विश्वकर्मा समाज का प्रतिनिधिमंडल,"बेहद जी"की पुस्तक की गई भेंट

वाराणसी - विश्वकर्मा समाज का एक प्रतिनिधिमंडल समाज के नेता श्रीकांत विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज वाराणसी सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री, सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी एवं वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा से मुलाकात कर स्वर्गीय रामकिशोर शर्मा (बेहद जी) द्वारा रचित पुस्तकों को भेंट किया।और कहा कि  यह पुस्तकें माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने लायक है। इन पुस्तकों की रचना बहुत ही आसान और सरल शब्दों में किया गया है।जिससे बच्चों को बड़े ही आसानी से अक्षर ज्ञान और मात्रा का ज्ञान हो सकता है।सांसद और जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इस विषय को लेकर शिक्षा मंत्री जी से मिलकर पूरा प्रयास किया जाएगा कि यह किताबें परिषदीय विद्यालयों में लगे।इस अवसर पर स्वर्गीय रामकिशोर शर्मा (बेहद जी) के सुपुत्र शैलेश विश्वकर्मा, सभासद विजय विश्वकर्मा,राजेश विश्वकर्मा उर्फ (राजू कवि) सुभाष विश्वकर्मा, रिंकू विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा,लोचन विश्वकर्मा सहित कई प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad